{"_id":"59c7f12a4f1c1b24688b638c","slug":"11506275626-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीडन
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवोकेट पर मनमाने तरीके से मामला दर्ज करने के खिलाफ मंत्री को सौंपा ज्ञापन
...21
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हांसी के अधिवक्ता पर पुलिस की ओर से मनमाने तरीके से मामला दर्ज करने के विरोध में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने बावल में जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल के नाम उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. अंबेडकर मिशनरीज इंपलाइज सोसायटी, अजा राजकीय अध्यापक संघ, बामसेफ, आल हरियाणा एससी इंपलाइज फेडरेशन, मूलनिवासी संघ, सेवास्तंभ, डॉ. अंबेडकर राइट डॉक्टर्स एसोसिएशन सहित अन्य संगठन शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि हांसी निवासी एडवोकेट की ओर से भाटला में सामाजिक बहिष्कार पीड़ित परिवार की तरफ केस लड़ा जा रहा है। इसी के चलते हांसी पुलिस ने एडवोकेट के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया। ज्ञापन में जांच अधिकारी डीएसपी बदलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। इस अवसर पर भगत सिंह सांभरिया, लक्ष्मीबाई, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, गोपीराम, सुमेर सिंह, डॉ. ताराचंद तंवर, अमर सिंह, सुनील एडवोकेट, पवन कुमार, सुनील, कैप्टन राजेंद्र सिंह, डॉ. नवीन कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार, गोपाल सिंह रामबिलास व नवीन मेहरा मौजूद थे।