फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बारिश से खलिहानों में पड़ी फसल भीगी, किसान परेशान

बारिश से खलिहानों में पड़ी फसल भीगी, किसान परेशान

Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खलिहानों में पड़ी फसल भीगी, किसान परेशान

विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम में आए बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश से खलिहानों में पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों के मुताबिक बारिश में भीगी फसल का बेहतर भाव भी नहीं मिलेगा और फसल के जल्द खराब होने का भी डर है। वहीं जिले में 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ तापमान भी गिरावट आ गई है। जिले का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस समय जिले में किसानों द्वारा सरसों व गेहूं की फसलों की कटाई करने के बाद खेत से निकालने की तैयारी की जा रही है। बावल, खोल व धारूहेड़ा क्षेत्रों में अधिकांश किसानों द्वारा सरसों की फसल निकाल कर मंडी में पहुंचा दी गई है। लेकिन कोसली व जाटूसाना सहित अधिकांश स्थानों पर सरसों के साथ-साथ गेहूं की फसल भी खलिहानों में पड़ी हुई है। एकाएक हुई बारिश से किसानों के खलिहानों पड़ी फसल भीग कर जल मग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश होने के कारण खेतों में पड़ी फसल को निकालना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही बारिश से फसल के खराब होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

सरसों व गेहूं की फसल काट कर खलिहान में डाली हुई थी। फसल निकालने की तैयारी की जा रही थी। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण फसल बारिश में भीग गई, जिससे फसल खराब हो गई। अब सूखाने के बाद फसल निकाली जाएगी। बहादुर सिंह, नाहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण फसल पूरी तरह से भी गई है। सूखाने के बाद ही फसल निकाली जाएगी। फसल खराब होने की पूरी संभावना बन गई है। रणधीर, कुहारड़
बारिश से कटाई के बाद खेतों में पड़ी सरसों व गेहूं की फसल खराब होने की संभावना है। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से फसल निकालने में समय लगेगा। बारिश के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। विजय कुमार, नाहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed