{"_id":"5cb3837dbdec22493442f9c5","slug":"111555268477-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी मैराथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। आमजन को स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिटनेस फ्रेंड की ओर से 21 अप्रैल को रेजांगला पार्क से मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहलवान योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे । प्रथम दिव्यांग माउंटेरियन अरुणिमा सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगी।
यह जानकारी देते हुए आयोजन टीम के सदस्य, डॉ. हेमंत, विकास राव, संगीत यादव, सतेंद्र यादव, देवराज, धीरज कुमार, पुनित गेरा, लोकेश जैन, मनोज यादव व दीपक जांगड़ा ने बताया कि 21 अप्रैल को रेजांगला पार्क से शुरू होने वाली यह मैराथन चार वर्गों में होगी। पहले वर्ग में 21 किलो मीटर की दौड़ होगी, जबकि दूसरे वर्ग की दौड़ 10 किलो मीटर की होगी। इसी प्रकार तीसरी मैराथन 5 किलो मीटर की रखी गई है। चौथे वर्ग में बुजुर्गों व बच्चों की वॉक कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार मैराथन के पहले व दूसरे विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलो मीटर की मैराथन के प्रथम पुरुष व महिला विजेता को 21-21 हजार रुपये तथा दूसरे नंबर के विजेता को 11-11 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार 10 किलो मीटर मैराथन के पहले व दूसरे विजेता को क्रमश: 11 हजार व 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।