फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नियम-134ए मोबाइल में आए मैसेज में नाम, सूची से गायब

नियम-134ए मोबाइल में आए मैसेज में नाम, सूची से गायब

Sat, 13 Apr 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नियम-134ए मोबाइल में आए मैसेज में नाम, सूची से गायब

विज्ञापन
रेवाड़ी। कक्षा दूसरी से 12वीं कक्षा तक नियम-134ए के तहत दाखिले की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। शनिवार को जिले के पांचों खंडों की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन मोबाइल में आए मैसेज में नाम और सूची से गायब होने की विभागीय गड़बड़ी के कारण अभिभावकों में रोष पनप रहा है। अभिभावकों का कहना है कि निदेेशालय द्वारा उनके मोबाइल में मैसेज आ गया, लेकिन विभाग के कार्यालय में चस्पा की गई सूची में उनके बच्चे का नाम गायब है। जिले भर में 4176 विद्यार्थियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
उल्लेखनीय हैँ कि नियम-134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी। बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले सैकड़ों बच्चों ने आवेदन किया था। शनिवार को सभी खंडों के मुख्यालयों पर शिक्षा विभाग की ओर से सुबह करीब 10 बजे ही नामों की सूची रोल नंबर व परीक्षा केंद्र का नाम सहित चस्पा कर दी गई थी। सुबह करीब नौ बजे ही अभिभावकों ने बीईओ कार्यालयों में आना शुरू कर दिया था। सूची लगाने के बाद दर्जनों बच्चों के नाम सूची से गायब थे, जिससे अभिभावकों में रोष पनप गया। अभिभावकों के विरोध के जानकारी पर पहुंचे बीईओ मुकेश कुमार ने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही सभी अभिभावकों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इसके बाद अभिभावक शांत हुए।
विज्ञापन

बच्चे के प्रवेश के लिए आवेदन किया था। मोबाइल में मैसेज भी आ गया, लेकिन विभाग कार्यालय के बाहर चस्पा की गई सूची में बच्चे का नाम गायब है। अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं , लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र, गंगायचा अहीर
दो बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया था, लेकिन सूची में एक बच्चे का नाम दर्शाया गया है। जबकि मोबाइल पर दोनों बच्चों के प्रवेश का मैसेज आया था।
राजेश कुमार, हांसाका
अपनी पोती के प्रवेश के लिए आवेदन किया था, बच्ची का नाम लिस्ट में आया है। मोबाइल नंबर पर भी मैसेज आ चुका था। लेकिन यहां कोई जानकारी नहीं मिल रही है। काफी समय से यहां पूछताछ कर रही हूं।

नथिया, शहरवासी
शिक्षा विभाग के कार्यालय में चस्पा की गई सूची में बच्चे का नाम गायब है। लेकिन मोबाइल पर मैसेेज आ चुका है। यहां कोई जानकारी देने वाला नहीं है जिससे परेशानी हो रही है।
-रतन कुमार, रालियावास
जिले में ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
1.राजकीय ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी
2.राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी
3.जैन ब्वायज स्कूल रेवाड़ी
4.जैन गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी
5.सैनी स्कूल रेवाड़ी
6. विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
7.हिंदू स्कूल रेवाड़ी
8.राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बावल
9.राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जाटूसाना
10.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना
11.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल
12.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़
परीक्षा के मद्देेनजर विभाग की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में कक्षा दूसरी से 12 वीं तक के लिए 4176 बच्चें परीक्षा देंगे।
-सुरेश गोरिया, मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed