फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नियम-134ए के तहत दाखिले के लिए अंतिम दिन उमड़ी भीड़

नियम-134ए के तहत दाखिले के लिए अंतिम दिन उमड़ी भीड़

Thu, 11 Apr 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नियम-134ए के तहत दाखिले के लिए अंतिम दिन उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। 134 ए के तहत दाखिला करवाना अभिभावकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। बच्चों का दाखिला करवाने के लिए अभिभावकों को खुद पहले एक परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। नियम-134ए के तहत बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों को स्कूल पंजीकरण नंबर, जन्म प्रमाण पत्र, डोमिसाइल या रेजिडेंस ऑफ हरियाणा प्रमाण पत्र, बीपीएल या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट व वोटर कार्ड लगाना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ एक्टिव मोबाइल नंबर भी देना होगा। इन दस्तावेज को पूरा करना अभिभावकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। हालांकि वीरवार को आवेदन जमा कराने का अंतिम दिन था। जिले में अंतिम दिन
उल्लेखनीय है कि कम आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए नियम 134 ए के तहत आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। जिले में रेवाड़ी, जाटूसाना व नाहड़ खंड के स्कूलों में इस नियम के तहत करीब 4626 बच्चों के दाखिले कराए जाएंगे। जबकि बावल व डहीना ब्लॉक की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस नियम के तहत दाखिले के लिए वीरवार को अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभिभावकों को लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान स्कूल पंजीकरण नंबर के लिए अभिभावकों को काफी परेशान होना पड़ा। स्कूल प्रबंधकों द्वारा अभिभावकों को स्कूल पंजीकरण नंबर नहीं दिए जा रहे है। अभिभावकों की इस समस्या का समाधान निकालते हुए विभाग के अधिकारियों ने पंजीकरण नंबर के स्थान जीरो लिखने का सुझाव दिया है। उसके बाद आवेदन पत्र जमा किए गए। वहीं आय व जाति प्रमाण पत्र बनने में दो से तीन दिन लगते हैं। पिछले 10 दिनों में सैकड़ों फार्म आ चुके हैं। इससे अधिकारियों के पसीने छूटे रहे हैं। ऐसे में सभी अभिभावकों के आय व जाति प्रमाण पत्र बना मुश्किल हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों को आवेदन फार्म जमा कराने में कोई दिक्कत ने आए इसके लिए प्रयासरत है। अभी आवेदकों के आवेदन जमा कराए गए है। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से फार्म जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed