फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्कूल नेशनल ट्रायल में लगाया भेदभाव का आरोप, खेलमंत्री व मुख्यमंत्री को दी शिकायत

स्कूल नेशनल ट्रायल में लगाया भेदभाव का आरोप, खेलमंत्री व मुख्यमंत्री को दी शिकायत

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूल नेशनल ट्रायल में लगाया भेदभाव का आरोप, खेलमंत्री व मुख्यमंत्री को दी शिकायत
नेशनल ट्रायल के चयनकर्ताओं पर भेदभाव का आरोप, सीएम और खेल मंत्री को भेजी शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर निवासी एक खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री और खेलमंत्री को शिकायत देकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ट्रायल में राज्य के चयनकर्ताओं पर भेदभाव का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता खिलाड़ी का आरोप है कि चयनकर्ताओं ने स्कूल गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों की बजाय अपने चहेतों को नेशनल ट्रायल के लिए चुना है। राष्ट्रीय खेलों के लिए 27-28 जुलाई को महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

शहर की परशुराम कॉलोनी निवासी मोहित कुमार ने ट्रायल में धांधली का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मोहित ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया की तरफ से 18 से 21 अप्रैल तक मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने छह मैच खेले थे। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 28-29 जुलाई को कानपुर में होने वाली स्कूल नेशनल ट्रायल के लिए चुना जाना है। मोहित ने बताया कि उसने भी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम की तरफ से मुकाबलों में भाग लिया था। पानीपत निवासी एक गोलकीपर ने किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया। पानीपत निवासी खिलाड़ी को अतिरिक्त के रूप में शामिल किया गया था। मोहित ने शिकायत में आरोप लगाया कि चयनकर्ताओं की तरफ से उसको बिना खेले ही स्कूल नेशनल ट्रायल के लिए चुन लिया गया है। इसकी वजह से उस सहित अन्य खिलाड़ियों का मनोबल टूटा है। उन्होंने बताया कि इस तरह खेलकूद प्रतियोगिता में भाई-भतीजावाद की वजह से प्रतिभाओं का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएम विंडो के माध्यम से उसे न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed