{"_id":"5a775acd4f1c1b8d268b84bc","slug":"111517771469-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों में निर्विरोध बने पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों में निर्विरोध बने पंच
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदावास में अनुराधा बनी पंच, सात गांवों में निर्विरोध बने पंच
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के 12 गांवों में रविवार को पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ, जिसमें 7 गांवों में निर्विरोध पंच चुने गए। वहीं गांव चांदावास में मतदान से अनुराधा देवी को पंच चुना गया। चार गांवों में नामाकंन ही दाखिल नहीं हुआ, जिसके चलते वहां दोबारा चुनाव कराएंगे जाएंगे। चांदावास गांव में पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
जानकारी के अनुसार गांव लाधुवास गुर्जर के वार्ड नंबर 6 में बीना, काकोडिय़ा के वार्ड नंबर 9 में सीमा, बुढ़पुर के वार्ड नं. 6 में हिमांशु, पैदयावास के वार्ड नं. 1 से शमशेर सिंह, फिदेड़ी वार्ड नं. 1 में ओमप्रकाश, बेरली खुर्द के वार्ड नं. 8 में सुनीता देवी, दिदौली वार्ड नं. 4 में राजेन्द्र सिंह को निर्विरोध पंच चुना गया। जबकि चांदावास गांव में दो नामांकन दाखिल हुए थे, जिसमें अनुराधा व सजनी के बीच मुकाबला था। रविवार को हुए उपचुनाव में अनुराधा को 70 वोट मिले, जबकि सजनी को 57 वोट मिले। अनुराधा ने सजनी को 20 वोटों से हराया। गांव खुर्रमपुर, पीथनवास, हरचंदपुर व नांगल शाहबाजपुर में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जिससे अब यहां दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।