{"_id":"5a7759f44f1c1b86268b849f","slug":"111517771252-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फरवरी को
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 को रोडवेज कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्थानीय बस स्टैंड कार्यशाला में रविवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से डिपो प्रधान ऊधम सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक का संचालन वर्कर डिपो के कैशियर अरविंद ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने रोडवेज कर्मचारियों से 20 फरवरी को हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि हरियाणा में रोडवेज का चक्का पूर्ण रूप से जाम रहेगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी के साथ-साथ बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी एवं कराधान विभाग, सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों में भी सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हरियाणा बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महासंघ की मुख्य मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सरकार की ओर हरियाणा दिवस के अवसर पर एक भी मांग को धरातल पर नहीं उतारा गया। इस अवसर पर जगबीर सुहाग, कर्मवीर चाहर, रविकुमार, प्रवीण कुमार, सतीश, नरेंद्र, धर्मबीर, राजपाल, संजीत, अशोक, हरजीत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।