{"_id":"660b0b2caf5b8ed57104ad44","slug":"10th-class-student-beaten-by-youth-firing-was-done-rewari-news-c-198-1-rew1001-202738-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 10वीं के छात्र को युवकों ने पीटा, की गई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 10वीं के छात्र को युवकों ने पीटा, की गई फायरिंग
Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में सोमवार दोपहर आजाद चौक पर मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। जब लोग उसे छुड़ाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने फायरिंग भी की। इसमें एक मेडिकल स्टोर का संचालक बाल-बाल बच गया, लेकिन मेडिकल स्टोर का शीशा चकनाचूर हो गया। पुलिस की टीमें 15 मिनट के बाद पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आनंद नगर निवासी मदनलाल ने बताया कि 14 वर्षीय बेटा धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है। रोजाना की तरह स्कूल से छुट्टी होने के बाद बेटा एक दोस्त के साथ स्कूटी से घर आ रहा था। रास्ते में आजाद चौक पर उनकी स्कूटी एक बाइक से मामूली रूप से टकरा गई। इसी बात को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने उनके बेटे को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख उसका दोस्त स्कूटी लेकर निकल गया। उनके बेटे को पिटता हुआ देख पास में ही मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर पहुंचा। शोर शराबा सुनकर बच्चे के दादा रामसिंह भी पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने रामसिंह से भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से लोगों ने बीच बचाव किया।
आरोप है कि फोन कर आरोपियों ने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ मिनट में ही दो बाइकों पर चार लड़के और आए। आरोपियों ने आते ही मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली मेडिकल स्टोर पर लगे शीशे में लगी। मेडिकल स्टोर के अंदर मौजूद गिरीराज बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वर्जन
मैं तो मौके पर मामला सुलझाने के लिए गया था। क्या पता था मुझ पर ही हमला बोल दिया जाएगा। एक युवक ने पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से लोगों ने बचाया।-राम सिंह, पीड़ित का दादा
बेटे के साथ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मारपीट की। मारपीट करते वक्त युवकों को देखना चाहिए था कि वह स्कूल की वर्दी में था, लेकिन उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। जोकि बिल्कुल भी उचित नहीं है।-मदनपाल, पिता
शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।-सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सिटी थाना रेवाड़ी।