फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट की पूरी दें जानकारी-राजीव रंजन

पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट की पूरी दें जानकारी-राजीव रंजन

Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट की पूरी दें जानकारी-राजीव रंजन

विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के निर्वाचन अधिकारियों को लोकसभा चुनावके मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि 12 अप्रैल तक नए वोट बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। नए वोट बनाने संबंधी डाटा प्रतिदिन अपडेट किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों के ज्यादा से ज्यादा वोट बनाए जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, धार्मिक स्थल या सरकारी संस्थान में रैली या जन सभा नही कर सकते तथा होर्डिंग व पोस्टर भी नहीं लगाएंगे। जिले में निर्धारित स्थानों पर रैली व जनसभा आयोजित होंगी और निर्धारित स्थानों पर ही होर्डिंग व पोस्टर लगाने होंगे। प्रत्येक जिले में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट के साथ-साथ मतदान संबंधित पूरी प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाए। जिले में लगाए गए सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान की गति पर विशेष ध्यान दे तथा किसी भी बूथ पर मतदान में बाधा आने की स्थिति में जल्द से जल्द बूथ पर पहुंच कर समस्या का समाधान करवाए। प्रत्येक जिला में रिजर्व ईवीएम के हिसाब से ही सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए जाएं, ताकि ईवीएम में खराबी आने पर समय पर उसका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं विशेषकर महिलाओं को जागरूक करे कि वे सुबह सुबह मतदान करे। जिले में शस्त्र बिक्री की दुकानों के स्टॉक पर निगरानी रखी जाए तथा कोई भी नया लाइसेंस जारी ना किया जाए। सभी शस्त्र धारक निर्धारित तिथि तक अपना लाइसेंस शस्त्र जमा करवाए, अगर कोई व्यक्ति अपना लाइसेंस शस्त्र जमा नहीं करवाता हैं तो उसका लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा। अब तक प्रदेश में लगभग 73 हजार लाइसेंस शस्त्र जमा करवाए जा चुके है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान ड्यूटी करने वाले प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ वीडियोग्राफर व फोटोग्राफर का भी पहचान पत्र जरूर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों के स्थान परिवर्तन की सूची जल्दी से अपडेट करे। जिस बूथ का भवन जर्जर अवस्था में है उसी बूथ का स्थान बदला जाए। उन्होंने 12 अप्रैल तक सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, एसडीएम अल्का चौधरी, नगराधीश रविन्द्र, जिला राजस्व अधिकारी, चुनाव नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed