फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिला की तीनों मण्डियों में अब तक हुई 24 हजार 390 क्विंटल सरसों की खरीद

जिला की तीनों मण्डियों में अब तक हुई 24 हजार 390 क्विंटल सरसों की खरीद

Wed, 03 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला की तीनों मण्डियों में अब तक हुई 24 हजार 390 क्विंटल सरसों की खरीद

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के अंतर्गत आने वाले बिठवाना, बावल व कोसली केंद्रों पर 24390 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को शहर के बावल रोड पर स्थित अनाज मंडी में किसानों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर बेरिकेड लगाए गए, लेकिन छाया की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण धूप से बचने के लिए किसान पेड़ की छांव तलाशते दिखाई दिए। शाम तक करीब ----किसानों से ----क्विंटल सरसों की खरीद की गई। हालांकि नमी के कारण रिजेक्ट हुई सरसों किसानों ने हल्का विरोध दर्ज कराया। वहीं डीसी ने खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडी में सरसों बिक्री के लिए आ रहे किसानों को कोई परेशानी न हो।
उपायुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को मंडी में सरसों की उपज लाते समय संबंधित मार्केट कमेटी से गेट पास लेना जरूरी है। बिना गेट पास के सरसों की खरीद किसी कीमत पर नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के अनुसार गत 28 मार्च से तीनों मंडियों में सरसों की खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 24390 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है जिनमें कोसली अनाज मंडी में सर्वाधिक 12960 क्विंटल, रेवाड़ी की बिठवाना मंडी में 7310 और बावल मंडी में 4 120 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने खरीद कार्य से जुडेु अधिकारियों को निर्देश दिये है कि तीनों मंडियों में सरसों बिक्री के लिए आने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए जब तक खरीद चले तब तक खरीद की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मडिंयो में पेयजल, बिजली, शौचालय सहित सभी सुविधाओं की नियमित रूप से देखरेख की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में साढ़े पांच लाख बैग मुहैया कराए
जिले की तीनों मंडियों के लिए साढे़ 5 लाख बैग मुहैया करवाये गए है, जिनमें बिठवाना मंडी में तीन लाख 75 हजार, कोसली मंडी में एक लाख 5 हजार और बावल में 75 हजार बैग उपलब्ध करवाये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed