{"_id":"59d91d134f1c1b71548b648e","slug":"101507400979-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में बोले नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में बोले नेता प्रतिपक्ष
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार कर रही किसानों की अनदेखी : अभय
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि समर्थन मूल्य पर प्रदेश में बाजरे की खरीद न करके सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान व्यापारियों को अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं। शनिवार को बावल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अभय चौटाला ने 25 सितंबर को भिवानी में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में किसानों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था, परंतु वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश के किसानों के साथ सरकार जम कर भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, श्याम सुंदर सभ्रवाल, उप जिला प्रमुख जगपफूल यादव, डॉ. संजय मेहरा, रामकिशन छिल्लर, उर्मित टक्कर, जगदीश प्रसाद डहीनवाल आदि मौजूद थे।