{"_id":"59d91d0e4f1c1bd9798b559b","slug":"101507400974-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन तक कलाकार बिखरेंगे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन तक कलाकार बिखरेंगे संस्कृति के रंग
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरियाणा कलां परिषद मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर कुरुक्षेत्र एवं जीनियस सांस्कृतिक संस्था की ओर से सात दिवसीय कला उत्सव का आयेाजन किया जाएगा। शनिवार को प्रेसवार्ता में जीनियस सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष मदन डागर ने बताया कि 9 अक्तूबर को प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 को रेवाड़ी के विवेक यादव ग्रुप की ओर से हरियाणवी संध्या नामक कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। दस अक्तूबर को फरीदाबाद रमेश सपरा ग्रुप की ओर से हिंदी नाटक पूर्णा, 11 को नारनौल के दीपक कुमार ग्रुप की ओर से राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या, 12 को गीत गंगा, 13 को हिंदी नाटक चेखव की दुनिया, 14 को हिंदी नाटक हम लोग एवं 15 अक्तूबर को अलवर के भगवान सिंह ग्रुप द्वारा ब्रज के रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मॉडल टाउन स्थित बावल भवन में सुबह नौ से रात दस बजे तक चलने वाले कार्यक्रमों के समापन पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि उपस्थित रहेेंगी। इस अवसर पर भगवान सिंह, झम्मन सिंह, रोहित सैनी, अभिषेक सैनी एवं दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।