{"_id":"609589868ebc3ee1c270a847","slug":"1000-lpm-oxygen-plant-to-be-built-in-rewari-rao-inderjit-singh-rewari-news-rtk607588931","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट बनेगा: राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट बनेगा: राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अस्पताल में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए एनएचएआई को सिविल कार्य के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। करीब डेढ़ माह के अंदर ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अनुसार एनएचएआई की ओर से सिविल कार्य पूरा करने के बाद डीआरडीओ व एक अन्य कंपनी की ओर से प्लांट के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित करने का काम किया जाएगा। राव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में करीब 50 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं। रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट प्राथमिक चरण में बनाया जा रहा है। राव ने बताया कि हरियाणा में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के सिविल कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से एनएचएआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए चयनित किए गए स्थानों में से अधिकतर का दौरा कर ड्राइंग बनानी शुरू कर दी है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए चयनित स्थानों पर सिविल कार्य पूरा होने के बाद डीआरडीओ व एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विस की ओर से प्लांट के उपकरण लगाने का काम शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि एक से डेढ़ माह के अंदर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी वेव से पहले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की कार्य योजना तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में बनने वाली 50 प्लांटों में से छह गुरुग्राम में बनाए जाएंगे। जिनमें सेक्टर 10 के सरकारी अस्पताल में 1000 एलपीएम, सोहना के सरकारी अस्पताल में 200 एलपीएम, पटौदी के सरकारी अस्पताल में 200 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्राथमिक चरण में किया जाएगा। मेवात के मांडीखेड़ा अस्पताल में 500 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।