फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1 lakh 60 thoudand rupees stolen from farmers house

Rewari News: किसान के घर से 1.60 लाख रुपये चोरी, श्रमिक पर लगाया आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 lakh 60 thoudand rupees stolen from farmers house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव आलियावास निवासी एक किसान के घर से एक लाख 60 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित किसान ने उसके पास रहने वाले मजदूर पर आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव आलियावास निवासी विजय सिंह खेत में मकान बना रहा है। ठेकेदार आरिफ और उसके साथ 14 अन्य मजदूर खेत में फसल कटाई के लिए आए हुए हैं। रात को सभी श्रमिक इसी निर्माणाधीन मकान में सोते हैं। विजय ने कुछ दिन पहले फसल बेचकर मिले रुपये निर्माणाधीन मकान में संदूक में रखे थे। रुपयों की जरूरत पड़ने पर विजय की पत्नी ने संदूक खोला तो उसमें एक लाख 60 हजार रुपये से भरा पर्स गायब था। विजय ने पूरे घर की जांच की, लेकिन पर्स और नकदी नहीं मिली। विजय सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही श्रमिक राजू खेत से उसके कुएं पर पहुंचा था। राजू ने बताया था कि उसके जीजा का देहांत हो गया है, जिस कारण घर जा रहा है। विजय सिंह ने राजू पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed