फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Real estate company's manager murder

रियल इस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या

Thu, 09 Jan 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Real estate company's manager murder

सरस्वती विहार कालोनी में रियल इस्टेट कंपनी के मैनेजर की बदमाशों ने बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। इस समय वे कार पार्क कर रहे थे।

विज्ञापन


नूंह के संजोला गांव निवासी नरेंद्र कुमार (31) परिवार के साथ सरस्वती विहार कालोनी में 626 नंबर मकान में रहते थे। वे सुशांत लोक की रॉकविल रियल इस्टेट कंपनी में मैनेजर थे। बुधवार को वे रात करीब साढे़ आठ बजे घर लौटे और कार गली में ही खड़ी कर दी।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद रोज की तरह वे गाड़ी को घर के सामने खड़ी करने के लिए निकले। इसी दौरान कार के नजदीक खड़े बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्होंने पत्नी को आवाज लगाई। इधर, गोली की आवाज से परिजन और पड़ोसी भी पहुंच गए। तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स मैक्स अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 29 थाने में उनकी पत्नी ज्योतिबाला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


डीएलएफ पुलिस की पड़ताल से पता चला है कि वारदात में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ है। पुलिस ने रियल इस्टेट कंपनी के मालिकान से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, वारदात रेकी के बाद अंजाम दी गई।

हमलावरों को पता था कि नरेंद्र कार्यालय से आकर पहले अपनी गाड़ी गली में खड़ी करते थे और बाद में घर के सामने पार्क करते थे।

पल भर में खुशियां काफूर
नरेंद्र यहां छह साल से परिवारजनों संग रहते थे। उनका दो वर्ष पूर्व ज्योतिबाला से विवाह हुआ था। इन दिनों ज्योतिबाला गर्भवती हैं और डाक्टरों ने डिलीवरी के लिए नौ जनवरी की तारीख दी है। नरेंद्र के परिजन इन दिनों बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। नरेंद्र ने भी इसके लिए काफी तैयारी की थी। इस वारदात से परिवार की सारी खुशियां पलभर में काफूर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed