{"_id":"3d9338a330fee32c18b0162120fbad09","slug":"rape-by-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कालोनी में एक युवक ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए अपने पड़ोस की
विज्ञापन
ही एक साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची को घर से अगवा कर दुराचार किया।
वारदात के वक्त बच्ची के परिजन काम से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। बच्ची की मां ने जब उसकी तलाश की तो वह आरोपी के घर से लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश के गांव बदरका, बागपत निवासी रविंद्र पुत्र सतबीर को दुराचार के आरोप में काबू कर लिया। बच्ची का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है।
शहर की एक कालोनी में आरोपी रविंद्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को घर पर अकेला देखा। लगभग साढ़े 12 बजे वह उसे अगवा कर अपने घर में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
कुछ समय बाद जब बच्ची की मां घर पहुंची तो बच्ची घर पर नहीं थी। तलाश करने पर वह रविंद्र के यहां लहूलुहान हालत में मिली। वह तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसके साथ दुराचार की पुष्टि की। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाशी शुरू कर देर सायं सोनीपत से उसे गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।