फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Railways: Now Jammu Mail will operate from Katra to Subedarganj, long distance passengers will get benefit

Railways: अब कटरा से सूबेदारगंज तक संचालित होगी जम्मू मेल, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Tue, 03 Sep 2024 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 08:45 PM IST
सार

ट्रेन का 4 सितंबर से विस्तार हो रहा है। लंबी दूरी के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। ट्रेन अब उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज तक चलेगी। पहले परिचालन दिल्ली तक था।

विज्ञापन
Railways: Now Jammu Mail will operate from Katra to Subedarganj, long distance passengers will get benefit
train demo, railways, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में रेलवे ने जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाली जम्मू मेल एक्सप्रेस के रूट में विस्तार किया है। जम्मू मेल अब दिल्ली तक नहीं उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज (प्रयागराज) रेलवे स्टेशन तक जाएगी। वहीं से यात्रा का प्रारंभ कटरा तक होगा। 4 सितंबर से हो रहे ट्रेन के विस्तार से लंबी दूरी के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटरा से पुरानी दिल्ली स्टेशन तक (अप-डाउन में) जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 14033-14034) का विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार कटरा से 4 और सूबेदारगंज से 5 सितंबर से हो रहा है। रेलवे ने जम्मू मेल को कटरा से उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन तक परिचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अब तक यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से कटरा तक आवागमन करती थी। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का रखरखाव दिल्ली की बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर ही किया जाएगा। साथ ही ट्रेन की रफ्तार में वृद्धि कर इसे सुपरफास्ट की श्रेणी में लाया जाएगा। फिलहाल यात्रियों के किराये में वृद्धि की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी जम्मू मेल का फायदा मिल सकता है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले यात्रियों को ऊंचाहार एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस व जम्मूतवी का सहारा लेना पड़ता था। अब यात्रियों के लिए एक और विकल्प बढ़ गया है। हालांकि 4 जनवरी 2025 से ट्रेनों की संख्या में बदलाव भी किया जाएगा। जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 14033-14034) की संख्या में बदलाव कर इसे जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 20433-20434) के नाम से जाना जाएगा।

मुख्य स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित
वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली जम्मू मेल का मार्ग में सोनीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। इनमें सब्जी मंडी, नरेला, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, राजपुरा, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर कैंट से कटरा तक विभिन्न स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोनीपत स्टेशन पर जम्मू मेल का सुबह 2:53 व शाम 8:57 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।


रेलवे दिल्ली-कटरा रूट पर आवागमन करने वाली जम्मू मेल के संचालन में विस्तार करने जा रहा है। जम्मू मेल का 4-5 सितंबर से दिल्ली की बजाय उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन तक संचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed