फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Procurement of crops will start in Haryana from tomorrow

किसानों की मांग पूरी: सरकार का यू-टर्न, हरियाणा और पंजाब में कल से ही शुरू होगी धान की खरीद

Sat, 02 Oct 2021 05:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Oct 2021 05:29 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले। उनसे मिलने के बाद सीएम ने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान और बाजरा खरीद एक की बजाय 11 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया था किसानों की जल्द शुरू करने की मांग है तो फसल की खरीद कल से शुरू कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Procurement of crops will start in Haryana from tomorrow
Haryana CM Manohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में धान खरीद को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने रविवार से फसल खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। हरियाणा और पंजाब में एक अक्तूबर की बजाय 11 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय के बाद किसान आज आंदोलन कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले। उनसे मिलने के बाद सीएम ने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान और बाजरा खरीद एक की बजाय 11 अक्तूबर से करने का निर्णय लिया था किसानों की खरीद जल्द शुरू करने की मांग है तो फसल की खरीद कल से शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने एलान किया कि हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद तीन अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि मानूसन में देरी की वजह से केंद्र ने धान की खरीद को 11 अक्तूबर से शुरू करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने केंद्र के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा की है और कल सुबह से खरीद प्रक्रिया फिर से शुरू करने का फैसला किया है। निर्णय राज्य सरकार ने नहीं लिया, हम सिर्फ एक खरीद एजेंसी हैं।


हरियाणा में किसानों ने किया था प्रदर्शन
इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से हरियाणा और पंजाब में देर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय पर आंदोलन शुरू करने का एलान था। इसी के मद्देनजर शनिवार दोपहर को करनाल में प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास के घेराव के लिए इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसी बीच गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें। किसानों ने सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पानीपत में धान की खरीद की तिथि आगे बढ़ाए जाने से किसानों को हो रही परेशानी पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा अनाज मंडी में सांकेतिक धरने पर बैठे। वहीं पंचकूला के चंडी मंदिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। यमुनानगर में किसानों ने मंत्री कंवर पाल का घर घेरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed