फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   preparing starts of flower fare

पुष्प मेले की तैयारी जोरों पर

Wed, 05 Feb 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Wed, 05 Feb 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
preparing starts of flower fare

बसंत उत्सव के तहत लगने वाले पुष्प मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार के पुष्प मेले में फूलों की डेढ़ हजार से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। हुडा ने पुष्प मेले में शिरकत करने के लिए कारपोरेट, रियल एस्टेट, इंडस्ट्रीज और तमाम पुष्प प्रेमियों को निमंत्रण भेजना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


साइबर सिटी में हर साल मार्च के प्रथम सप्ताह में पुष्प मेले का आयोजन किया जाता है। पुष्प मेले का उद्देश्य बागवानी और फूलों की अलग-अलग प्रजातियों को बढ़ावा देने के साथ पुष्प प्रेमियों को सम्मानित करने का भी होता है। पिछले साल फूलों की खेती खराब होने के कारण पुष्प मेला नीरस नजर आया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। हुडा अधिकारियों की मानें तो इस बार पुष्प मेले में फूलों की डेढ़ हजार से अधिक प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। पुष्प मेले को खूबसूरत बनाने के लिए म्यूजिकल फव्वारे की भी मरम्मत की जा चुकी है। दो दिन चलने वाले इस मेले में बेबी शो, फैंसी ड्रेस, रंगोली, पेंटिंग आदि कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। यहां लोगों के मनोरंजन के लिए नृत्य और संगीत का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


पुष्प मेले में आने वाले लोगों के लिए खाने पीने के स्टाल भी लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए लेजरवैली पार्क के बाहर झूलों की व्यवस्था भी होगी। लोग यहां लगने वाले स्टॉल से फूलों के बीच, खाद और पौधे भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 के सर्वश्रेष्ठ गार्डन
शहर में सबसे श्रेष्ठ बागीचे के लिए 2013 के पुष्प मेले में कुल 26 आवेदन आए थे। इनमें से इन गार्डन को सर्वश्रेष्ठ चुना गया था।  
एक कनाल श्रेणी में
- अजंता पब्लिक स्कूल को पहला स्थान मिला था
14 मरला और नीचे
- पहले स्थान के लिए कोई विजेता नहीं मिला।  
औद्योगिक श्रेणी में
- प्रथम विजेता: मूंजाल शोभा लिमिटेड, मानेसर और हीरो मोटो कार्प
शिक्षण संस्थान की श्रेणी में
- प्रथम विजेता: आईटीएम यूनिवर्सिटी सेक्टर 23 ए और गवर्नमेंट पोल टेक्निकल कालेज मानेसर
टैरेस गार्डन की श्रेणी में
- पावर ग्रिड कारपोरेशन, सेक्टर-29 को पहला स्थान था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed