{"_id":"68f7c1ba2f77ebf19500b5ab","slug":"portal-reopened-for-college-admissions-in-haryana-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से खोला गया पोर्टल, इस दिन तक छात्र ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से खोला गया पोर्टल, इस दिन तक छात्र ले सकते हैं दाखिला
Tue, 21 Oct 2025 10:54 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:54 PM IST
सार
हरियाणा के उच्च शिक्षा निदेशालय ने अंडर ग्रेजुएट्स कोर्सिज में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल को खोला है जो छात्र किसी कारण से पहले एडमिशन नहीं ले पाए थे उनके लिए खुशबरी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा के कॉलजों में फिर खोला गया एडमिशन पोर्टल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्नातक (यूजी) प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम व द्वितीय वर्ष के दाखिला पोर्टल को एक बार फिर खोला है। अब छात्र 27 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
यह सुविधा राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्त पोषित कॉलेजों के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। निदेशालय ने यह फैसला कॉलेजों और छात्रों की मांग को देखते हुए लिया है। सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि किसी भी इच्छुक छात्र का दाखिला न छूटे।
संबंधित विश्वविद्यालयों और आईटी सेल को पोर्टल को समय पर अपडेट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस कदम से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पहले दाखिला प्रक्रिया से वंचित रह गए थे।