फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police took the body of the youth from the crematorium for post mortem

Haryana: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए श्मशानघाट से उठाया युवक का शव, जानें क्या है पूरा मामला?

Wed, 24 Sep 2025 10:44 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 10:44 AM IST
सार

गोपाल कॉलोनी में सागर उम्र 24 साल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानघाट पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Police took the body of the youth from the crematorium for post mortem
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गोपाल कॉलोनी में सागर उम्र 24 साल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानघाट पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार से पहले शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मामला थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गोपाल कॉलोनी का है। बतरा कॉलोनी निवासी ओमपाल ने बताया कि उनके बेटे सागर ने करीब पांच साल पहले रानी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उनसे अलग गोपाल कॉलोनी में रहने लगे थे। उनका करीब तीन साल का बेटा भी है।
विज्ञापन


कुछ समय से सागर की पत्नी की तबीयत खराब है। जिस कारण वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं सागर कमरे पर अकेला रहता था। मंगलवार को वह काम पर नहीं पहुंचा तो फैक्टरी मालिक ने फोन पर उसके दोस्त आकाश से उसके बारे में पूछा। आकाश उसके कमरे पहुंचा तो अंदर से कमरे की कुंडी लगी थी। अनहोनी की आशंका होने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खोलकर देखा तो सागर का शव फंदे पर लटका हुआ था। सागर की मौत के बाद परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। परिजन असंध रोड पर शिवपुरी श्मशान घाट पर पहुंच गए। लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed