{"_id":"de5c6ec72fb7f22f7e0270fcee18b3c9","slug":"placing-the-bodies-put-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-18 स्थित चौक पर मृतक के परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 13 नवंबर 2013 को भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद के रहने मेहरचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सेक्टर-18 के टर्निंग प्वाइंट पर भीम बस्ती के रहने वाले अजय, अशोक, गौरव, दिल्ली नरेला निवासी करण एवं ओखला निवासी पंकज ने उसके भाई सतीश को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि इसके बाद से ही सतीश कोमा में चला गया था और एक निजी अस्पताल में था। मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर एक बजे पीड़ित पक्ष के लोगों ने सेक्टर-18 चौक पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को नहरपार से आने-जाने में परेशानी हुई। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की और पहले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
थाना ओल्ड प्रभारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में हत्या व हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अशोक, करण व पंकज को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।
दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
दूसरी ओर इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें एएसआई दलबीर सिंह और हवलदार भगत सिंह शामिल हैं। इन मामले के आरोपियों को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप है। दलबीर सिंह इस मामले के जांच अधिकारी बनाए गए थे।