फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   patwari arrested for taking bribe

रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी काबू

Thu, 19 Sep 2013 09:14 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
patwari arrested for taking bribe
इंतकाल के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सतर्कता विभाग ने राजस्व विभाग के एक पटवारी को पटवारखाना से काबू किया है।
विज्ञापन


टीम पटवारी के पास से रिश्वत के तौर पर लिए गए रुपयों को बरामद नहीं कर पाई है। विजिलेंस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


गांव भंभेवा निवासी भगवान सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी जमीन का खाता अलग करवाने के लिए इंतकाल करवाना था। इसके लिए वह पटवारी गांव भागखेड़ा निवासी सत्यवान से मिला। सत्यवान ने इंतकाल करवाने के नाम पर उससे दो हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


इससे पहले भी उसने सत्यवान को 1500 रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। सतर्कता विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छापामार दल का गठन किया। टीम में नायब तहसीलदार लखविंद्र सिंह और निरीक्षक देवीलाल शामिल रहे। टीम ने भगवान सिंह को दो हजार रुपये ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउडर लगाकर दे दिए। इशारा मिलते ही सतर्कता विभाग की टीम ने सत्यवान को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सत्यवान ने रिश्वत के तौर पर लिए गए रुपयों को कहीं छिपा दिया। जब टीम ने पटवारी के हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल हो गए। टीम पटवारी को सत्यवान को हिरासत में ले जींद कार्यालय ले आई। पुलिस सत्यवान से रिश्वत के तौर पर लिए गए रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed