{"_id":"67c9fa18a0319a16c304b11b","slug":"yuva-paltan-academy-secured-second-position-panipat-news-c-244-1-pnp1007-133226-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवा पलटन एकेडमी ने हासिल किया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवा पलटन एकेडमी ने हासिल किया द्वितीय स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव स्थित युवा पलटन एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। टूर्नामेंट का आयोजन चार मार्च को हिमाचल प्रदेश के ऊना में किया था। इसमें कई प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें पानीपत का प्रतिनिधित्व करने वाली सनौली खुर्द की युवा पलटन एकेडमी की टीम ने किया। मुख्य अतिथि गुरप्रीत सिंह ने विजेता टीमों को इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
युवा पलटन एकेडमी के कोच अंग्रेज दहिया ने बताया कि अंडर-45 भारवर्ग में टूर्नामेंट का आयोजन चार मार्च को हिमाचल प्रदेश के ऊना में किया। इसमें देश की विभिन्न प्रदेशों अंबाला, करनाल, सोनीपत, पानीपत, पंजाब और हिमाचल प्रदेश, मनाना, बठिंडा और राजस्थान की टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें युवा पलटन एकेडमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश की टीम को प्रथम रही। युवा पलटन एकेडमी सनौली खुर्द की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज ट्रॉफी और 81सौ रुपये इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
टीम में ये रहे खिलाड़ी : पानीपत का प्रतिनिधित्व कर रही सनौली खुर्द की टीम में मुख्य खिलाड़ी राहुल, हिमांशु, रुद्र, मयंक, विवेक, अमित, निकुंज और गणेश रहे। खिलाड़ियों ने बताया कि उनका लक्ष्य जीत हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर देश का मान बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं।