{"_id":"60be7d138ebc3e1f571f9a7c","slug":"youth-panipat-news-army-panipat-news-knl7242979","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाजपुर की बेटी डॉ. प्रियंका बनीं आर्मी में मेडिकल कार्प की कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाजपुर की बेटी डॉ. प्रियंका बनीं आर्मी में मेडिकल कार्प की कैप्टन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। छाजपुर खुर्द गांव की प्रियंका शर्मा का चयन आर्मी में कैप्टन के पद पर हुआ है। इससे गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव छाजपुर खुर्द निवासी ओमदत्त शर्मा एवं सरला शर्मा की पुत्री डॉ. प्रियंका के आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन नियुक्त होने से परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध आरएंड आर अस्पताल में कमिशनिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
पिता ओमदत्त शर्मा ने बताया कि वे आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं और उनकी पत्नी सरला शर्मा गृहिणी है। उनकी बेटी डॉ. प्रियंका का चयन आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन होने पर उनकी बेटी ने उनके साथ-साथ गांव व क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई बंगलुरु से की है जबकि इससे पूर्व की पढ़ाई दिल्ली से की है। इससे पहले डॉक्टर प्रियंका बाबू जगजीवन राम अस्पताल दिल्ली में डेढ़ वर्ष से डर्माटोलॉजी डिपार्टमेंट में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत थीं। वह बचपन से ही आर्मी में जाने की बात कहती थी। उसने अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसकी बदौलत आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन चयन हो गया।