{"_id":"67bce49a38dd4a8e5b043c79","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132756-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
समालखा। नेस्ले रोड पर रविवार रात को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बसाड़ा निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने साथी वीर कुमार (25) व अक्षय के साथ गांव किवाना से नेस्ले रोड से होते हुए अपने गांव बसाड़ा जा रहे थे।
नेस्ले रोड पर ड्रीम लैंड होटल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनको भी हल्की चोटें आई थी। वह वीर कुमार को जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संवाद