{"_id":"67608ef553db19363c0cf3a6","slug":"youth-dies-in-collision-between-bikes-panipat-news-c-244-1-pnp1001-129133-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
इसराना। भादड़ गांव के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। उसको घायलावस्था में पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया था। इसराना थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर दूसरी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण वासी भादड़ ने बताया कि रविवार को उसका बेटा सोमबीर बाइक से भाद़ड में अपनी बुआ से मिलने गया था।
वह गांव भादड़ के पास जीजीएनवी स्कूल के सामने पहुंचा तो गांव की तरफ से एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका बेटा सोमबीर बाइक समेत गिर गया। जिसके सिर में चोट आई। राहगीर ने उसके बेटे को पानीपत के सरकारी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसके बेटे सोमबीर की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में टक्कर मारने वाले बाइक सवार का नाम सोनू बताया गया है। उन्होंने सोनू पर कार्रवाई करने की मांग की।