फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies due to electrocution on the day of Holi

होली के दिन करंट लगने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution on the day of Holi
थर्मल। मतलौडा में होली के दिन शाम के समय बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक ने एक दिन पहले ही विदेश में पढ़ाई के लिए फीस जमा कराई थी। युवक को चारा काटते वक्त मशीन से करंट लगा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाबीर निवासी मतलौडा ने बताया कि शुक्रवार को उसके भाई सतबीर का बेटा अमन होली खेलकर शाम के समय पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीन के पास गया और जैसे ही उसने मशीन को चालू किया।
विज्ञापन

अमन को करंट लगा और वो नीचे गिर गया। वो मतलौडा में उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वे उसे सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अमन इंग्लैंड जाने की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने आईलेट का पेपर दिया था और एक दिन पहले ही फीस जमा करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed