फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies after consuming poisonous substance, police recovered suicide note

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance, police recovered suicide note
पानीपत। जहरीला पदार्थ खाने से मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ मायके में रह रही पत्नी ने दो युवतियों के खिलाफ किला थाने की पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि दोनों युवतियों के दबाव में आकर पति ने आत्महत्या की। किला थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव गुज्जर खेड़ी निवासी संतोष ने बताया कि उसकी फरवरी 2009 में गुज्जर खेड़ी निवासी सुनील (37) के साथ शादी हुई थी। पति सुनील ड्राइवर था। उनके दो बच्चे 11 वर्षीय शगुन और आठ वर्षीय बेटी अक्षिता है। संतोष ने बताया कि वह पिछले कई साल से पति और बच्चों के साथ पानीपत में वीर भवन चौक के पास किराए के मकान में रहती थी। पति की गांव जाटल निवासी सोनू सैनी नामक महिला से दोस्ती हो गई। सोनू कई बार उनके कमरे पर भी आई। आरोप है कि सोनू और उसकी दोस्त मीनाक्षी ने मिलकर पति सुनील को झांसे में लेकर उसके खिलाफ भड़का दिया। इससे पति ने मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

...
एक वर्ष से मायके में रह रही हूं, सूचना मिली कि पति की मौत हो गई
संतोष ने बताया कि वह नौ जून 2021 से अपने मायके सोनीपत स्थित बड़े बाजार में रहती है। सात जून की रात करीब 12 बजे जेठ कर्मबीर ने सूचना दी कि उसके पति सुनील ने सोनू सैनी और मीनाक्षी से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। इस पर वह पानीपत पहुंची और पूरी जांच के बाद किला थाने की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सुसाइड नोट पुलिस ने किया बरामद
संतोष ने बताया कि सोनू शादीशुदा महिला है। उसके चार बच्चे हैं। वह पति के साथ ही रही थी। दोस्त मिनाक्षी और सोनू पति को एक साल से पति को मानसिक परेशान कर रही थी। पति ने इनके खिलाफ एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पत्नी संतोष की शिकायत पर सोनू सैनी और मीनाक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed