{"_id":"62363be44d33ca1861289f77","slug":"youth-dies-after-being-shot-panipat-news-knl1022858103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। तहरपुर रोड पर शनिवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में एक युवक के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि जब गोली चली, युवक समालखा के नंबर की ब्रेजा गाड़ी में सवार था। गोली लगने के बाद वह गाड़ी से बाहर निकल कर दौड़ा और मुंह के बल गिर पड़ा। परिजन उसे खून से लथपथ हालत में सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में ले पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच की पहेली को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
शहर मालपुर निवासी रोहित (28) पुत्र जगत सिंह शनिवार रात तहरपुर रोड पर कार से खेतों की तरफ घूमने गया था। रात करीब 9 बजे वह खून से लथपथ हालत में तहरपुर रोड पर पर मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी। सूचना पर बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल और पुलिस टीम ने अस्पताल के बाहर खड़ी कार को चेक किया। दोनों टीमों ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और फिंगर प्रिंट भी इकट्टा किए। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से ऐसा लगता है कि युवक ने खुद को गोली मारी है अथवा कार में सवार किसी व्यक्ति ने वारदात की है। खबर लिखने तक पुलिस मामले में पूछताछ कर गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही थी।