फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth created a ruckus over slow vaccination

धीमी गति से टीकाकरण पर युवाओं ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth created a ruckus over slow vaccination
जिले के 88 केंद्रों पर वीरवार को 15-18 आयु वर्ग के 7475 पात्रों ने टीकाकरण कराया। चार दिन में पात्रों 39920 का टीकाकरण हो चुका है। ये कुल पात्रों का 68.30 प्रतिशत है। वीरवार को टीकाकरण केंद्रों पर पात्रों की भारी भीड़ रही। वीरवार सुबह आर्य बाल भारती स्कूल में 550 पात्रों की भीड़ जुट गई। इस दौरान यहां दो बार हंगामा किया। पात्रों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर धीमी गति से टीकाकरण करने का आरोप लगाया और पात्र यहां से नाराज होकर जाने लगे।
विज्ञापन

स्कूल की प्राचार्या ने इसकी शिकायत डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग को दी। उन्होंने एक अतिरिक्त टीम को वहां पर भेजा। इसके बाद टीकाकरण किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन ने सिविल सर्जन से वैक्सीनेटर की मांग की है ताकि तेजी से टीकाकरण हो सके। जिले में 15-18 आयु वर्ग के कुल 58448 पात्र हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 10,13027 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी का कहना है कि हमारे जिले में पात्र 9.73 लाख ही हैं। अब जो अधिक डोज लग रही है ये प्रवासी लोग हैं। जो यहां ड्यूटी करते है। इसलिए टारगेट अधिक जा रहा है। अब टीकाकरण और भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में विभाग कर सकता है सभी पात्रों को कवर
पानीपत का 15-18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान अब तक अच्छा रहा है। बच्चों में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह है। शिक्षा विभाग का भी स्वास्थ्य विभाग को खूब सहयोग मिला है। विभाग द्वारा चार दिन में ही विभाग ने 68.3 प्रतिशत पात्रों को कवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 केंद्रों पर को लगा टीका
125 केंद्रों पर वीरवार को कुल पात्रों का टीकाकरण किया गया है। इनमें से 15-18 आयु वर्ग के 7475 को टीके की पहली डोज लगी है। 18-44 आयु वर्ग के 6324 लोगों को पहली और 3542 को टीके की दूसरी डोज लगी है। 45 से अधिक आयु के 726 को पहली व 1015 को टीके की दूसरी डोज लगी है।
- कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा:
15-18 आयु वर्ग: 39920 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 1013027 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6463436 को दूसरी डोज
- बोले पात्र
टीकाकरण कराने के बाद काफी खुश है। अब कोरोना संक्रमण का खतरा कम होगा। सबको अपना टीकाकरण कराना चाहिए। अब कोरोना का खतरा बढ़ रहा है।
- शिवानी
सभी कराएं टीकाकरण। ये हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा है। टीकाकरण के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं।
-शुभम
टीकाकरण कराना हमारा दायित्व है। सबको टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। टीकाकरण कराने के बाद अच्छा लग रहा है। सबसे अपील टीकाकरण जरूर कराएं।
- खुशी
इम्यूनिटी पावर अच्छी होनी चाहिए। ताकि शरीर बीमारियों से लड़े रहे। इसके लिए कोरोना टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।
- हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed