फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youngman died in Road Accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन अन्य घायल

Tue, 23 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youngman died in Road Accident
गांव नैन के पास एक पट्रोल पंप के सामने एक बाइक ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भंडारी निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र महेंद्र गांव केही कर्मबीर व विरेंद्र के साथ गांव परढ़ाना से किसी काम से गया था। गांव नैन में आकर वो पट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाकर अपने गांव की तरफ चल पड़े। वहीं दूसरी तरफ से एक बाइक सवार उरलाना की तरफ से आया और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र के सिर में चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। लोगों ने चारों का पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है। लोगों के अनुसार उसे भी घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed