फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man who went to take bath with friends drowns in Yamuna, dies

Panipat News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक यमुना में डूबा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to take bath with friends drowns in Yamuna, dies
सनौली। यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गया उझा गांव का एक युवक उत्तर प्रदेश की तरफ कुंड में डूब गया। जबकि दो दोस्तों को निकाल लिया गया। जब तक उसको बाहर निकाल गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शामली के नागरिक अस्पताल में रखवाया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




उझा गांव निवासी मोंटी ने बताया कि वह निशांत (19), रमेश, अंशु व सोनू के साथ मंगलवार शाम को यमुना में नहाने करने के लिए आया था। वह यमुना के दूसरे किनारे उत्तर प्रदेश की और नहाने पहुंचे। निशांत, रमेश और सोनू गहरे कुंड में डूब गए थे। इनको डूबते देख उन्होंने शोर मचा दिया। उनका शोर सुनकर वहां उत्तर प्रदेश की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत यहां मौजूद गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने सोनू और रमेश को तुरंत सकुशल बाहर निकाल लिया, मगर निशांत डूब गया। हरियाणा व उत्तर प्रदेश के गोताखोरों ने निशांत की काफी तलाश की, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। वहां ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने एक घंटे के बाद निशांत का शव बरामद किया। मृतक निशांत तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता सत्यवान की चार माह पहले ह्दयघात से मौत हो गई थी। निशांत पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन



यमुना में बने कुंड से ग्रामीणों में रोष-

यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रत्तन सिंह रावल ने कहा कि यमुना में बने इन कुंडों में हर वर्ष औसतन 10-12 लोगों की मौत हो जाती है। इसके लिए यमुना में होने वाला अवैध खनन जिम्मेदार है। यमुना में यूपी की तरफ ठेकेदारों द्वारा रेत का अवैध रूप से खनन किया जाता है और खनन करने वाले ठेकेदार बहुत गहराई से रेत निकालते हैं। इसी वजह से यमुना में गहरे कुंड बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed