फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man jumped in canal after quarrel with in-laws

मायके गई पत्नी को लेने गए पति ने झगड़े के बाद नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped in canal after quarrel with in-laws
पानीपत। बत्रा कॉलोनी के पास एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि वह मायके गई अपनी पत्नी को लेने के लिए बत्रा कॉलोनी गया था। जहां पर झगड़ा हुआ और उसके बाद युवक नहर में कूद गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से समालखा के गांव बुडशाम निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह गोपाल कॉलोनी में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। उसके बेटे विकास उर्फ विक्की (25) की करीब छह माह पहले बत्रा कॉलोनी निवासी ज्योति के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पुत्रवधू ज्यादा समय मायके में बिता रही है। इससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता है। गत 10 दिनों से पुत्रवधू अपने मायके गई थी। उसे लेने के लिए बेटा आठ जुलाई की शाम बत्रा कॉलोनी गया था। रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में कूद गया। आरोप है कि सास-ससुर और पत्नी ने बेटे के साथ झगड़ा किया, इससे उसने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने मामला गुमशुदगी का केस दर्ज किया और विक्की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed