{"_id":"65c5cf74ab5220b5a4039036","slug":"young-man-hurt-by-his-uncle-posting-a-reel-on-instagram-in-panipat-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मामा के इंस्टाग्राम पर रील लगाने से आहत युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस व परिजन कर रहे हैं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: मामा के इंस्टाग्राम पर रील लगाने से आहत युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस व परिजन कर रहे हैं तलाश
Fri, 09 Feb 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
पानीपत में युवक ने मामा से आहत होकर नहर में छलांग लगा दी। युवक के मामा शाहरुख इंस्ट्राग्राम पर रील डालने का शौक था। चार दिन पहले शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की थी। ये रील रिहान से संबंधित थी। इस बात को लेकर रिहान व उसके मामा शाहरुख में विवाद हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के जाटल रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक अपने मामा द्वारा चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने से आहत था। दोनों में इस बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। युवक इसी से आहत होकर नहर में कूद गया। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जाटल रोड स्थित सौंधापुर गांव निवासी यूनुस ने बताया कि वो एक फैक्टरी में काम करता है। उसका रिहान भी जाटल रोड स्थित एक रग्ज की फैक्टरी में काम करता था। रिहान को रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक है। रिहान का मामा शाहरुख भी इंस्ट्राग्राम पर रील डालने का शौक था। चार दिन पहले शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की थी। ये रील रिहान से संबंधित थी। इस बात को लेकर रिहान व उसके मामा शाहरुख में विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
शाहरुख यूनुस को धमकी दे रहा था। वीरवार सुबह रिहान फैक्टरी में काम पर गया था। वो लंच में फैक्टरी से आ गया था लेकिन वो इसके बाद घर नहीं लौटा। वीरवार दोपहर रिहान ने अपनी बहन को कॉल कर कहा कि वो नहर में कूद रहा है। उसकी बहन इसका कारण पूछती रही और ऐसा न करने के लिए मनाती रही। रिहान ने कॉल काट दी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
वह नहर में पहुंचे तो यहां रिहान का साइकिल, कपड़े व मोबाइल मिला। उन्होंने नहर में रिहान की तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने सिंचाई विभाग से अपील कर नहर में पानी की मात्रा भी कम कराई है।