{"_id":"650be81dfbee7cb7ba0bed05","slug":"young-man-from-factory-and-girl-from-school-missing-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6284-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्ट्री से युवक और स्कूल से छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्ट्री से युवक और स्कूल से छात्रा लापता
विज्ञापन
पानीपत। उग्रा खेड़ी गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिस मामले में चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी एक सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा भी लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है।
डाडोला गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि 25 वर्षीय उसका भाई राजेश उग्रा खेड़ी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह फैक्ट्री में दो घंटे काम करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी वह तलाश करता रहा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की व दो लड़के हैं। उसकी लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है, बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे बेटी स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।