{"_id":"66253722cc88413b4702939a","slug":"young-man-drowned-in-yamuna-pond-in-panipat-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: पानीपत में यमुना के कुंड में डूबा युवक, चार माह बाद जाना था कनाडा, परिजनों का रो रोककर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: पानीपत में यमुना के कुंड में डूबा युवक, चार माह बाद जाना था कनाडा, परिजनों का रो रोककर बुरा हाल
Sun, 21 Apr 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:26 PM IST
सार
पानीपत व यूपी के गोतोखोरों की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के सनौली क्षेत्र में परिवार के साथ सनौली यमुना नदी में स्नान करने आया युवक यमुना के कुंड में डूब गया। उसकी मौत हो गई। पानीपत व उत्तर प्रदेश के गोताखोरों की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। सनौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक को चार माह बाद विदेश जाना था। परिजन इसकी तैयारी में भी जुटे हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पानीपत शिवनगर निवासी तुषार (22) अपने पिता देवेंद्र, माता निर्मला, छोटे भाई मनीष, चाचा रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। परिजन यमुना के किनारे नहा रहे थे। तुषार अचानक बहकर यमुना के गहरे कुंड में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। एसएचओ संदीप कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। कैराना पुलिस थाना की टीम भी यहां मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तुषार का शव यमुना से बरामद किया।
विज्ञापन
तुषार के एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। चार माह बाद तुषार को कनाडा जाना था। इसके लिए वह फीस भी जमा करवा चुके हैं। कागज भी तैयार हो गए हैं। तुषार ने पिछले साल ही 12 वीं पास की थी।
यमुना में बने कुंडों में समा चुकी सैकड़ों जिंदगी
यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि यमुना में बने इन कुंडों में हर वर्ष औसतन 10-12 लोगों की मौत अक्सर हो जाती है ।इसके लिए यमुना में होने वाला अवैध रूप से रेत का खनन जिम्मेवार है। यमुना में यूपी की तरफ ठेकेदारों द्वारा रेत का अवैध रूप से खनन किया जाता है और खनन करने वाले ठेकेदार बहुत गहरे तक रेत निकालते है। इसी वजह से यमुना में गहरे कुंड बनते है ।
सोमवार को होगा शव का पोस्टमार्टम - एसएचओ
गोताखोरों की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।