फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man drowned in drain, accused of pushing friends

ड्रेन में बहा युवक, दोस्तों पर धक्का देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in drain, accused of pushing friends
पानीपत। पुलिस के सामने लापता सत्यवीर की बहन उसके दोस्त चंदन को मारती हुई। - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर-18 के पास ड्रेन नंबर दो में एक 29 वर्षीय युवक बह गया। परिजनों ने तीन दोस्तों पर ड्रेन में धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं ड्रेन के पास युवक की बहन ने एक दोस्त के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने पुलिस पर भी मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक युवक का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिले एटा के गांव मोदीनपुर निवासी सत्यवीर(29) पुत्र रामजी लाल पिछले कई माह से पानीपत में सेक्टर-18 में रह रहा था। राजमिस्त्री का काम करने वाला सत्यवीर शादीशुदा था और दोस्त चंदन के साथ रहता था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दोस्त कालीचरण, ज्ञानसिंह, सत्यवीर और एक अन्य ने मिलकर अंसल के गेट नंबर एक के पास स्थित एक ठेके से एक देसी शराब की बोतल ली।
विज्ञापन

चारों ने मिलकर शराब पी और उसके बाद सत्यवीर घर चला गया। इसके बाद दोबारा शाम चार बजे दोस्त चंदन के पास आया और चंदन, कालीचरण, ज्ञान सिंह और सत्यवीर ने इस बार निजामपुर स्थित शराब के ठेके से एक देसी शराब की बोतल और एक बीयर ली। चारों ने ठेके के बाहर बैठकर पीनी शुरू कर दी। चंदन ने बताया कि शाम छह बजे वह गुटखा लेने के लिए चला गया था। इसी बीच दोस्त कालीचरण दौड़ता हुआ आया और सत्यवीर के ड्रेन नंबर दो में छलांग लगाने की सूचना दी। वह दौड़कर ड्रेन के पास पहुंचा तो वह बह चुका था। वहीं ठेकेदार दिनेश ने ड्रेन में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया धक्का देने का आरोप
सत्यवीर की बहन कुसुमा और भाई सूरज ने दोस्तों पर धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं ड्रेन नंबर दो पर पहुंचे दोस्त चंदन ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो बहन ने उसके साथ वहीं पर मारपीट कर दी और मौके से भगा दिया। बहन ने पुलिस पर भी आरोपियों के साथ मिलकर मामले में पुख्ता कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
तीन बच्चों का पिता और पांच बहन भाई में सबसे छोटा था
सत्यवीर पांच बहन भाइयों में सबसे छोटा था। जिनमें वह दो भाई और तीन बहन है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी लड़की साढ़े चार वर्षीय नेहा, तीन वर्षीय संध्या और सबसे छोटा लड़का आठ माह का विकास है। वह लॉकडाउन में अपने गांव चला गया था, दो माह पहले ही पानीपत आया था।

वर्जन
पुलिस और गोताखोर की टीम ड्रेन में सर्च अभियान में जुटी हुई है, परिजनों की और से पैर फिसलने के बयान दिए है, दोस्तों पर आरोप लगाने की बात अभी तक संज्ञान में नहीं आई है, शव मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed