{"_id":"7784e5ec42773af0207b4f8e5b3f02e0","slug":"young-man-crushed-official-car-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 22 Oct 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में मतलौडा ब्लॉक के गांव उरलाना के एक युवक की हांसी ब्रांच नहर के पास सरकारी गाड़ी के कुचलने से मौत हो गई।
इस पर ग्रामीण भड़क गए। पानीपत-सफीदों मार्ग पर युवक की मौत के बाद जाम लगाए बैठे ग्रामीणों पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर हवाई फायर कर भगाने का प्रयास किया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया।
प्रशासन और पुलिस अधिकारी देर शाम तक लोगों को समझाते रहे। लेकिन पुलिस की बर्बरतापूर्वक कार्रवाई के आगे ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस कारण देर शाम तक पानीपत-सफीदों मार्ग पर जाम लगा रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उरलाना गांव के पास कुछ लोग हांसी ब्रांच नहर से रेत निकाल रहे थे। इसी समय सरकारी गाड़ी में कुछ लोग आए और रेत निकाल रहे लोगों का पीछा करने लगे। सरकारी गाड़ी को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई और सन्नी (16) को सरकारी गाड़ी ने कुचल दिया। इससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गाड़ी में सवार कर्मचारी भाग खड़े हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के गुरुद्वारे के नजदीक गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां पर पानीपत पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर लोगों को उठा दिया। इसके बाद ग्रामीण पानीपत-सफीदों मार्ग पर हांसी ब्रांच नहर के पुल पर पहुंच गए और पेड़ काटकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी सिंचाई विभाग कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच सफीदो पुलिस वहां पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि ग्रामीणों के नहीं मानने पर सफीदो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें संजय, अजय, सोनू, अनिल, रणबीर, नरेंद्र, जेसी और काला को चोटें लग गईं। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने भीड़ को हटाने के लिए हवाईफायर कर दिया। पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीण भड़क गए और जाम खोलने से साफ मना कर दिया और देर शाम तक जाम लगाए बैठे रहे।
हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
सूचना मिलते ही एसडीएम पानीपत अश्वनी मलिक, डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा, डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत, डीएसपी वीरेंद्र दलाल और कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण मा. सुरेश पाल, महाबीर और रघबीर ने बताया कि सन्नी के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी।
उसकी मौत के बाद सन्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार को संभाल रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार का सहारा टूट गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपायुक्त से बात कर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं डीएसपी हुड्डा ने सिंचाई विभागकर्मियों पर मामला दर्ज करने और लाठीचार्ज मामले में डीएसपी सफीदों को माफी मंगवाने की बात कही। इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए।
बुलेरो गाड़ी में आए थे कर्मचारी
सिंचाई विभाग की टीम दोपहर के समय उरलाना गांव में पहुंची। वे बुलेरो गाड़ी में थे और उनकी अगुवाई एक मैट करा रहा था। उसके साथ कई पुलिसकर्मी भी थे। उस समय नहर से करीब 200 लोग रेत निकाल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम को देख वे भाग खड़े हुए।
प्रत्यक्षदर्शी सोमबीर, श्याम लाल और महेंद्र सिंह ने बताया कि बुलेरो गाड़ी ने सन्नी का टक्कर मार दी और कुचल दिया और गाड़ी समेत भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने गाड़ी पीछा किया। आरोप है कि वे एक कार को टक्कर मारकर फरार हो गए।
पैसे वसूलने का लगाया आरोप
उरलाना के ग्रामीणों ने जाम के दौरान सिंचाई विभाग कर्मियों पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी यहां पर आते हैं और पांच सौ रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से पैसे ले जाते हैं। ग्रामीण नहर बंद होने के बाद रेत निकाल लेते हैं और उसको बेचकर अपने परिवार को चलाते हैं।
पुलिस और सिंचाई कर्मियों पर कार्रवाई हो
इसराना के इनेलो विधायक कृष्णलाल पंवार ने उरलाना कलां के युवक की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने जींद पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया और पुलिसकर्मियों और सिंचाई विभाग कर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों का सहयोग करने के लिए है, लेकिन यहां पर पुलिस ने पीड़ित परिवार पर लाठीचार्ज की और उनको डराने के लिए हवाई फायर कर दिया।