फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man commits suicide by jumping in front of power engine

सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करवाने पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को देंगे एक-एक लाख का इनाम : जयहिंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by jumping in front of power engine
फोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने वीरवार को स्काईलार्क में एक प्रैसवार्ता को सम्बो धत करते हुए कहा कि पंजाब ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री एसवाईएल मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। अगर दोनों मुख्यमंत्री एसवाईएल का निर्माण करवाएंगे और सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेंगे तो दोनों को एक-एक लाख रुपये इनाम देंगे।
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के 22 में से 17 जिलों में पानी की कमी है। सभी जिलों में लोग जहरीला पानी पी रहे हैं जिससे उनको अनेकों बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे लोगों के समय से पहले बाल सफेद व गंजे हो जाते है। 80% हरियाणा के गांवों में भूमिगत जलस्तर (चौवा) एक हजार फीट नीचे जा चुका है। जिसके कारण किसानों को खेती व आम जनता को पानी की समस्या हो रही है। साथ ही जयहिंद ने कहा कि अगर एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले तो 40 लाख टन अनाज किसान हर साल उगाकर जनता का पेट भर सकते हैं। यह राजनीतिक लड़ाई नही, बल्कि न्यायायिक लड़ाई है। और जो नेता या अभिनेता हरियाणा के हक़ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की आवाज नही उठा रहा( एसवाईएल नहर निर्माण के बारे में नही कह रहा) सब गद्दार है।
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा निकालने वाले केस में पानीपत कोर्ट में पंहुचे थे नवीन
प्रेसवार्ता से पहले नवीन जयहिन्द, नवीन मलिक, सोनू मलिक व जोगेंद्र धानक पानीपत कोर्ट पहुंचे, जहां उनकी पांच साल पुराने केस को लेकर तारीख थी। जयहिंद्र ने बताया कि पांच साल पहले हमने हरियाणा में तेजी से फैल रहे नशे के खिलाफ कांवड़ यात्रा निकाली थी। जिसे लेकर उन पर केस हुआ। इसमें एडवोकेट शोएब आलम व एडवोकेट देवेंद्र कुमार पंडित मौजूद रहे। वकील ने बताया कि आज कोर्ट में सरकार की तरफ से चालान पेश किया है, जो भी हमारे खिलाफ सरकार व प्रशासन द्वारा धाराएं लगाई गई है वे हमारे खिलाफ नही बनती, ये बात जज के आगे जरूर रखेंगे। कोर्ट ने अगली तारीख आठ अप्रैल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed