फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young Boy missing in Yamuna

यमुना में डूब रहे चार दोस्तों में से तीन को बचाया, एक डूबा

Wed, 24 Jul 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young Boy missing in Yamuna
यमुना में डुबे युवक समीर की तलास करते गोताखोर व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ । - फोटो : panipat
यमुना नदी में नहाते वक्त मंगलवार सुबह चार दोस्त डूब लगे। इनमें से तीन को बचा लिया गया, लेकिन एक 16 वर्षीय किशोर का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 50 गोताखोर जुटे, हालांकि उसका पता नहीं चल सका। कांवड़ यात्रा के चलते शामली, उत्तर प्रदेश में जल पुलिस की तैनाती है। इसी के चलते तीन किशोरों और एक युवक के डूबते ही कई गोताखोर यमुना में कूद गए। किशोर के परिजन नदी किनारे ही मौजूद रहे और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पानीपत की धूप सिंह नगर कालोनी से दो बाइक पर सवार होकर 16 वर्षीय समीर पुत्र ईरशाद, 15 वर्षीय आदिल, 17 वार्षीय शादाब और 18 वर्षीय सहजाद यमुना में स्नान करने पहुंचे। चारों ने यमुना के हरियाणा किनारे की ओर बाइक खड़ी की और यमुना में स्नान करने लगे। इसी बीच चारों गहरे पानी में चले गए। इस दौरान पैर फिसलने से आदिल डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए तीनों दोस्त उसकी ओर गए। इसके बाद समीर भी डूबने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो यमुना किनारे मौजूद पीएसी जल पुलिस और गोताखोर टीम ने उन्हें बचाने के लिए नदी के अंदर छलांग लगा दी। आदिल, शादाब, शहजाद को गोताखोरों ने तुरंत ही बाहर निकाल लिया, जबकि समीर नहीं मिला। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश की ओर तैैनात 50 गोताखोरों की टीम और हरियाणा की इंजन बोट पुलिस जुटी रही। समीर का पिता मजदूरी करता है और समीर नाई की दुकान पर काम करता है। उसका तीन साल का छोटा भाई और तीन बहने हैं।
विज्ञापन

दो महीने में 15 युवकों की यमुना में डूबने से हो चुकी मौत
बीते दो महीने में यमुना नदी में डूबने से 15 युवकों की मौत हो चुकी है। गांव सनौली खुर्द निवासी 18 वर्षीय सोनू, पानीपत निवासी उरमक, गांव धनसौली निवासी 17 वर्षीय अमन, पूर्णिमा स्नान के दौरान 22 वार्षीय आंशु की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही गांव सनौली खुर्द के तीन और दोनों अन्य युवकों के शव भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहराई में अवैध खनन किए जाने से बढ़े हैं हादसे: रतन सिंह
यमुना सुधार समिति पानीपत, हरियाणा के अध्यक्ष रतन सिंह रावल का कहना है कि बहती यमुना नदी के अंदर से 25 फीट तक अधिक गहराई से रेत खनन अवैध रूप से किया जा रहा है। इससे यमुना के अंदर पानी आने पर गड्डे हो जाते हैं। इन गड्ढों में लोग स्नान करते हुए डूब रहे हैं। अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed