फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yogeshwar honored Radhika

राधिका को योगेश्वर ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar honored Radhika
समालखा। राजकीय कॉलेज इसराना में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी राधिका जागलान को सम्मानित करते हुए यो - फोटो : Panipat
इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में सर्बिया के बेलग्रेड में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप कांस्य पदक लेकर लौटी राधिका जागलान को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त रहे। उन्होंने राधिका का हौसला बढ़ाया। इससे पहले कांस्य पदक विजेता राधिका जागलान को गाड़ी में बैठाकर बिजावा मोड़ से विजयी जलूस निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब पहुंच माथा टेका और जय बाबा समेर दास की समाधि पर नमन किया। फिर जुलूस कॉलेज पहुंचा।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप कंधवाल ने की और संचालन डॉ राजपाल कौशिक एवं डॉ बलिंद्र गुलिया ने किया। मुख्यातिथि योगेश्वर दत्त ने कहा कि हरियाणा के बेटियों ने विश्व स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में दम दिखाकर देश की झोली पदकों से भरी है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से कहा कि सपने पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। प्रतिभाएं गांव से निकलती हैं। युवाओं की प्रतिभा को तराशने के लिए काम करना होगा। प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर योगेश्वर दत्त ने राधिका जागलान को सम्मानित किया। मंच संचालन संगीता रानी ने किया। समारोह के संयोजक सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. बलिंद्र गुलिया ने बताया कि राधिका जागलान इसराना के राजकीय कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और एनसीसी कैडेट भी हैं। इससे पहले चार बार इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीत चुकी राधिका जागलान ने अमेठी में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में 12 एचएआर सोनीपत एमसीसी यूनिट की तरफ से सर्बिया के बेलग्रेड में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के अंडर-23 में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

कार्यक्रम में पूर्व अंतराष्ट्रीय कोच ओम जागलान, दयाराम कोच, कोच कुलवंत सिंह, धर्मपाल जागलान, जोगेंद्र जग्गी, राजबीर जागलान, जयबीर जागलान, रामकुमार, राजकुमार, जयभगवान, नरेश जागलान, विजयपाल, नरेंद्र नीनी, रणधीर जागलान, प्रदीप जागलान, हरिंदर राणा, कोच अनुज जागलान व सहायक प्रोफेसर पवन कालिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed