फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yellow faces on pink notes

Panipat News: गुलाबी नोटों पर चेहरे पीले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yellow faces on pink notes
पानीपत। गुलाबी नोट (दो हजार) पर लोगों के चेहरे पीले पड़ गए हैं। रियल एस्टेट और व्यापारियों में बड़ा नोट बंद होने को लेकर सबसे ज्यादा हलचल है। बैंकों में पैसे जमा कराने के लिए लोग पूरे दिन लगे रहे। शनिवार को जिले में 15 से 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हुए। इसके चलते बैंकों में देर रात तक काम चलता रहा। बैंकों ने जमा कराने के साथ नोटों को बदलने के लिए अपने स्तर पर तैयारी कर ली है। वहीं पेट्रोल पंपों और बाजार में दो हजार का नोट लंबे समय बाद खुलकर सामने दिखा। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन अनुसार बैंकों में जमा और बदलने का काम किया जाएगा। नोटबंदी नवंंबर 2016 में की थी। उस समय आर्थिक तंगी के खतरे से निपटने के लिए दो हजार का नोट शुुरू किया था। अब इसका चलन बंद करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इसका फैसला लिया और अगले दिन शनिवार को सुबह ही बैंकों, पेट्रोल पंप और बाजारों में इसका असर देखने को मिला। बाजार में लोग सौ और पांच सौ का नोट लेकर पहुंचे। बैंकों में पैसे जमा कराने वालों की अतिरिक्त भीड़ रही। एक बैंक मैनेजर ने बताया कि उनकी शाखा में 20 लाख रुपये अतिरिक्त जमा हुए। बैंकों के जानकारों ने इस आधार पर जिले में 15 से 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा होने की बात कही।
विज्ञापन

दो हजार का नोट चलन से बाहर होते ही बाजार में खरीदारी बढ़ गई। महिलाएं और अन्य लोग शनिवार को सौ या पांच सौ की बजाय दो हजार का नोट दे रहे थे। इस तरह कई बार छोटे नोटों की कमी हो गई। दुकानदार एक दूसरे से छोटे नोट लेने पहुंचे। वहीं लोगों ने अपनी उधारी देनी शुरू कर दी। कई लोग
विज्ञापन

बड़े नोट लेने की शर्त रख रहे हैं।
पेट्रोल पंपों पर शनिवार को स्थिति अलग नजर आई। यहां लोगों ने सौ या दो सौ रुपये का तेल डलवाने पर भी दो हजार रुपये का नोट दिया। इस तरह शाम होने तक पेट्रोल पंप पर छोटे नोटों कमी हो गई। रिफाइनरी बाईपास स्थित अंकित फीलिंग स्टेशन के संचालक अंकित अनेजा ने बताया कि लोगों को दो हजार के नोटों को लेकर ज्यादा भगदड़ नहीं मचानी चाहिए। बैंकों में नोट आसानी के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की खादी आश्रम शाखा के प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति एक दिन में दो हजार नोटों के 20 हजार रुपये जमा करा या बदलवा सकता है। इसका एक फार्म जारी किया गया है। फार्म पर पूरा विवरण भरने के साथ अपनी आईडी प्रूफ लगानी होगी। बिजनेस कॉर्सपोंडेंट एजेंट (बैंक मित्र) में दो हजार के दो नोट यानी चार हजार रुपये जमा कराए जा सकते हैं।


बैंकों में दो हजार के नोट बदलने शुरू कर दिए हैं। 23 मई से नोट बदलने शुरू किए जाएंगे। आरबीआई की गाइडलाइन सभी बैंकों के पास आ गई है। इसी के आधार पर बैंकों में पैसों को जमा करना और बदलना होगा। इसकी पूरी रिपोर्ट हर रोज देनी होगी।
तुलाराम, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed