फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna's water level increased due to rain in the mountains, crops submerged

Panipat News: पहाड़ों में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा, फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased due to rain in the mountains, crops submerged
बापौली। पिछले दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से जहां एक ओर यमुना नदी से सटे गांव के लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है, वहीं दूसरी ओर यमुना के कछार में उगाई गई बेलदार सब्जियों सहित अन्य सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं। किसानों का कहना है कि अब तो यमुना में जल स्तर बढ़ने लगा है उन्हें डर है कि अगर इसी प्रकार बारिश चलती रही और यमुना का जलस्तर बढ़ गया तो कहीं बाढ़ आने से उनका सबकुछ नष्ट ना हो जाए जबकि इसके बारे में प्रशासन को भी सूचित कर चुके हैं। इस विषय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से निपटने के सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। यमुना में अभी पानी कम है और खतरे के निशान से बहुत दूर है। अभी चिंतित करने की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed