फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worshiping Skandmata sought happiness

स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Skandmata sought happiness
Worshiping Skandmata sought happiness - फोटो : Panipat
पानीपत। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर पारिवारिक शांति की कामना की। श्रद्धालु सुबह ही माता के मंदिरों में पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा कर मां से आशीर्वाद मांगा। शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर, अवध धाम मंदिर, राधा रमण मंदिर, गीता मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वीरवार को शहर स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर में नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

अवध धाम मंदिर से पंडित राधे-राधे महाराज ने बताया कि मां स्कंदमाता की पूजा संतान सुख के लिए की जाती है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों की रक्षा पुत्र के समान करती है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां की कृपा से बुद्धि का विकास होता है और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां की कृपा से पारिवारिक शांति की प्राप्ति होती है। मां की आराधना से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

आज होगी मां कात्यायनी की पूजा
अवध धाम मंदिर से पंडित राधे-राधे महाराज ने बताया कि महर्षि कात्यायन ने आदिशक्ति की कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद मां ने उन्हें पुत्री रूप में उनके यहां जन्म लेने का वरदान दिया था। ऋषि कात्यायन के घर जन्म लेने के कारण ही मां को कात्यायनी नाम से जाना जाता है। मां कात्यायनी की पूजा से कुंडली की स्थिति सुधरती है। आज्ञा चक्र जागृत होता है, जिसकी वजह से सभी सिद्धियों की प्राप्ति साधक को स्वयं ही हो जाती है। मां की उपासना से शोक, संताप, भय सब नष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed