फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workshop of BJP Sanauli and Bapauli Mandal

Panipat News: भाजपा सनौली और बापौली मंडल की कार्यशाला

Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Workshop of BJP Sanauli and Bapauli Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। भाजपा सनौली मंडल ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला सनौली खुर्द स्थित लक्ष्मी गार्डन में की। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप देशवाल ने की और मुख्य वक्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा रहे।

संदीप देशवाल ने कहा कि यह केवल एक नीति नहीं बल्कि भारत को स्वावलंबी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का एक व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष संदीप देशवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विजन है जिसका उद्देश्य आयात पर निर्भरता को कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है। युवा माेर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला युवा सचिव रविद्र तुषामड़ ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर जोर दिया। बापौली गांव में भी भाजपा बापौली मंडल अध्यक्ष सुमित रावल की अध्यक्षता में बैठक की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कष्ट निवारण समिति सदस्य रामनिवास, बलवान कांगड़ा, विपिन पांचाल, नीरज त्यागी, शिवकुमार, जगबीर आर्य, रामेहर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed