फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workers will raddy for Election

चौटाला ने इसराना हलके के कार्यकर्ताओं को किया एकजुट

Wed, 24 Jul 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Workers will raddy for Election
गांव भालसी स्थित गंगा हैचरी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते ओमप्रकाश चौटाला । - फोटो : panipat
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है। कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वह खुद भी कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पार्टियों की नीतियों को जनता के बीच ले जाएंगे। इनेलो प्रमुख मंगलवार को इसराना हलके के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए अंसध रोड स्थित इनेलो नेता के गंगा हैचरी कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

इनेलो नेता प्रेम सिंह भालसी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत किया। वह जींद से दिल्ली जाते वक्त इसराना हलके के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे। उन्होंने हलके के सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही हो सकती है, ऐसे में सभी तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है, विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हवा जनता निकाल देगी। इस मौके पर प्रेम सिंह भालसी, ईश्वर अटावला, अमर सिंह कवि, राममेहर देशवाल, कर्ण सिंह बागड़, ईश्वर भालसी, युवा जिला अध्यक्ष नवीन नैन भालसी, गजे सिंह सरपंच, जय सिंह वैसर, सूबे सिंह व रवि सिंह बैनिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed