फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after coming under the grip of transformer kept on the ground

Panipat News: जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से कामगार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming under the grip of transformer kept on the ground
पानीपत। हरिनगर में वारदात जमीन पर रखे एक ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक कामगार की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कामगार लोडिंग गाडी को फैक्टरी से बाहर निकलवा रहा था, इसी बीच उसे करंट लग गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगराम सिंह ने बताया कि उसका साला रवि (22) मूलरूप से हरदोई, यूपी का रहने वाला था। वह हाल में पानीपत के हरिनगर में रहता था। वह कॉलोनी में ही एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार को वह फैक्टरी गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे लोडिंग गाड़ी को फैक्टरी से निकलवा रहा था। फैक्टरी के बाहर जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा था, जिसकी चपेट में आने से रवि झुलस गया। उसे लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगराम सिंह ने बताया कि रवि पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें और एक भाई है। बृहस्पतिवार को पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed