{"_id":"6109a3ce8ebc3e88c45cce6d","slug":"work-order-to-install-street-lights-on-revised-estimate-issued-from-today-four-teams-will-install-lights-panipat-news-knl78768987","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाइज एस्टीमेट पर स्ट्रीट लाइट लगाने का वर्क आर्डर जारी, आज से चार टीम लगाएंगी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाइज एस्टीमेट पर स्ट्रीट लाइट लगाने का वर्क आर्डर जारी, आज से चार टीम लगाएंगी लाइट
विज्ञापन
नगर निगम में करीब सवा चार करोड़ की 10 हजार लाइटों का रुका हुआ काम एक बार फिर से शुरू होगा। इसके लिए निगम ने मंगलवार को रिवाइज एस्टीमेट पर वर्क आर्डर जारी किया है। जिसमें हरियाणा शेड्यूल ऑफ रेट (एसएसआर) के हिसाब से थ्री कोर केबल से लाइटों को लगाने का काम किया जाएगा। एजेंसी बुधवार से चार टीमों के साथ शहर में लाइटें लगवाने का काम करेगी। एजेंसी के पास लाइटें भिजवा दी गई हैं। निगम ने चीफ इंजीनियर से तकनीकी स्वीकृति ले ली है।
निगम एक्सईएन नवीन सहरावत ने बताया कि रिवाइज एस्टीमेट में लाइटों पर दाम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उसी राशि में लाइटों को इंस्टॉल करवाने का काम किया जाएगा। लाइटों और तार का निरीक्षण करने के बाद ही भुगतान होगा। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से हर हाल में शहर में लाइटों का लगवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
अधर में पड़ा था काम
शहर को जगमग करने वाली करीब सवा चार करोड़ की लागत से लगाई जा रही लाइटों का काम काफी दिन से अधर में पड़ा था। इसे लेकर आए दिन जनप्रतिनिधि व शहरवासी भी हंगामा करते थे। जब लाइटों का काम शुरू हुआ तो तार के फाल्ट की वजह से रुक गया। जिसमें कुछ लाइटें तक खराब हो गई थी।